impacted molar,अकल दाढ़ का निकलना

अकल दाढ़  क्या है 

सबसे आखिरी में ऊपर  और नीचे 4 दाँत निकलते है इसको अकल  दाढ़  बोलते है ये 18 साल के बाद निकालनी स्टार्ट होती है [दो नीचे और दो ऊपर ]

 अकल दाढ़ [Impacted third molar]

लगभग 65% लोग अकल दाढ़ सीधी न निकल पाने से परेशान है।  18 साल में यह निकालनी शरू  होती है कुछ लोगो की सही से निकल आती है जब की कुछ को बहुत परेशान कर लेती  हैकिसी के तो टेढ़ी निकलती है और 5 से 8 साल तक निकलती ही रहती है. 

कुछ लोगो को तो ऑपरेशन से निकल वानी पड़ती है
कुछ लोगो के canine  भी  impacted होता है

कारण 

1=18 साल की उम्र में यह निकलनी शरू होती  है जब तक सारे दाँत निकल चुके होते है अब अकल दाढ़ का निकलना इस बात पर निर्भर करता है की पीछे जगह कितनी बची है 
अगर जगह उतनी है जितनी दाँत की चौड़ाई है या उससे जायदा है तो अकल दाढ़ आसानी से निकल आती है

2=या फिर अकल दाढ़ की position की वो किस इस्थिति में है[a ] लेटी है [b ],गाल की तरफ मुड़ी है[c ] ,जीब की तरफ मुड़ी है [d ]पीछे की तरफ है[ e ]नीचे हड्डी में पड़ी है।

3=टेढ़ी होने की  वजह से नहीं निकल  पाती।


लेटी हुई अकल दाढ़ 




इलाज 

अपने डॉक्टर से संपर्क करे। बड़ा x-ray मतलब [OPG] करवाए डॉक्टर की सलाह पर। उसमे दाढ़ की पोजीशन पता चल जा ये गी। फिर जैसा डॉक्टर साहब सलाह दे वैसे करे। 




0 comments:

teeth problems in hindi thanda garam lagna दांतो में झनझनाहट ,दांतो में ठंडा गरम लगना

दांतो में झनझनाहट[teeth problams][ sensitivity]

दांतो में झनझनाहट मतलब दांतो में ठंडा गरम  लगना  . अगर आप को भी ये समस्या है तो इसके कई कारण हो सकते है


कारण 

1=दांतो की जड़े अगर खुली है, तो झनझनाहट हो सकती है 
2=दाँत में कीड़ा लगा है तो झनझनाहट हो  सकती है 
3=पायरिया है तो भी झनझनाहट हो सकती है 
4=दाँत अगर घिस गए है तो भी झनझनाहट हो सकती है
                           a- मतलब मसाला पान खाने की वजह से भी दाँत घिस जाते है 
                           b-जायदा ब्रश रगड़कर करने से भी दाँत घिस जाते है
                            c -पॉउडर से दाँत साफ़ करने से भी दाँत घिस जाते है

उपाए 

1=अपने डॉक्टर को दिखये अगर पायरिया है तो तुरंत सफाई करवाए। जितना देर करोगे उतनी समस्या बढ़ जाये गी। 
2=पाउडर से मंजन बिलकुल न करे ,इससे दाँत  घिस जाते है और पानी लगने लगता है 
3 =जायदा ब्रश रगड़ कर न करे। दाँतो के इनेमल [उपरी परत ] को नुकसान पहुँचता है और वो घिस जाता है 
      और झनझनाहट शरू हो जाती है 
4 =पान मसाला तुरंत बंद  कर दे 
5 =अगर किसी दाँत में कीड़ा लगा है या घिस गया है तो तुरंत भरवा ले। डॉक्टर के परामर्श अनुसार। 

0 comments:

medicine in hindi for gums problam, मसूढ़ों से खून आना सूझन पायरिया मसूढ़ों का कटना

पायरिया 

इसमें मसूढ़ों से खून  आता  है ,मुँह से बदबू आती है और मसूढ़े कटते है.. जिस वजह से  अक्सर  लोग अक्सर ब्रुश करना बंद कर  देते है और ऊँगली से करने लगते  है ब्रश। 


प्रकार 

1=इसमें मसूढ़े से खून आता है 
2=सूझन आ जाती है मसूढ़ों में। 
3=इसमें मसूढ़े कट जाते है और दाँत हिल जाते है। 

लक्षण 

इसमें  मसूढ़ों से खून  आता  हैदाँतो में पथर जम जाता है  ,मुँह से बदबू आती है और मसूढ़े कटते है.. जिस वजह से   लोग अक्सर ब्रुश करना बंद कर  देते है और ऊँगली से करने लगते  है ब्रश।  अक्सर  लोग तरहे  तरहे के पेस्ट बाजार से खरीद कर करने लगते है पर कुछ फायदा नहीं मिलता और पायरिया बढ़ती जाती है। अगर ऊपर लिखा कोई लक्छण आप को अपने दातो  दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। कभी कभी पस भी आने लगता है 

ईलाज 

सफाई कराना इसका एक मात्रा इलाज है। पर लोग  अक्सर सफाई से डरते है सोचते है सफाई से दाँत गिर जाए गे। ये लोगो की बिलकुल गलत सोच है क्योकि अगर सफाई नहीं होगी तो दाँत वैसे भी गिर  जाये गे। जो पथर जमा होता है वो साफ़ होना जरुरी है क्यों कि उसी में कीटाणु है 
और जहा पथर नहीं जमा होता वहा मसूढ़ों में सूझन  होती है और खून आता है। 
सफाई होना बहुत जरुरी है। वही इलाज है।

फोटो [मसूढ़े में सूझन ]

Image result for gingivitis image

[मसूढ़ों का काटना ]
Image result for gingivitis image


[पथर का जमना ]
Image result for calculus on teeth images

सावधानी 

1=डॉक्टर से सफाई के बाद दिन में दो बार अच्छे से ब्रश करे। 
2=रात में ब्रश करना बहुत  जरुरी है। 
3=mouth wash इस्तेमाल करे। 
4=दुबरा गंदगी न जमा होने दे  मुँह में। 
5=समस्या जायदा है तो साल में एक  बार सफाई कराये।

नोट 

अक्सर लोग ये समझते है की सफाई से दाँत हिल जाते है इसलिए नहीं कराते  पर ये   बिलकुल ग़लत है 
जब भी पायरिया के कुछ भी लक्षण दिखे तुरंत सफाई कराये। 

जो पथर दाँत में जम जाते है उसी में कीटाणु होते है और जितनी देर में सफाई कराई जाये गी उतनी जायदा दाँत की जड़े खुल जाये गी। 

और हो सके तो साल में एक बार जरूर सफाई कराये। क्यूकि जितना साफ सफाई रहे गी  दाँत उतना ही मजबूत रहे गे 



0 comments:

RCT,root canalदाँतो का नस का इलाज

RCT[root canal treatement]

यह एक इलाज है दाँत बचाने का। अगर आप का दाँत ख़राब हो चुका है या कीड़ा लगने की वजह से दर्द हो रहा है तो इसको भरा नहीं जा सकता मसाले से। और आप दाँत निकलवाना भी नहीं चाहते। उस condition में RCT ही एक मात्रा इलाज है दाँत बचाने का। 
कभी कभी गरम या ठंडा पीने पर ख़राब दाँत में बहुत तेज़ झनझाहट होती है और दवाई लेने पर   ही बंद होती है तो इसका मतलब है पानी दाँत की नस में लग रहा   है  और बिना RCT के ठीक नहीं हो गा 


नोट ;गलती से भी इस इस्थिति में दाँत न भरवाँए ,क्यूकि बहुत तेज़ दर्द हो सकता है या मुहा में सूझन आ सकती है तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। 

[फोटो में कीड़ा लगा है दाँत और नस को छू रहा है ]
Image result for caries tooth image
Image result for caries tooth image

क्या होता है RCT

इस इलाज के अंदर दाँत की नस हटा दी जाती है नस हटने के बाद दाँत मृत हो जाता है उसमे जान नहीं रह जाती। नस हटने के बाद दर्द बिलकुल ख़तम हो जाता है अगर पस आ रहा है तो वो भी सूख जाता है नसों को पूरी तरह  साफ़ कर दिया जाता है 


कब होती है RCT

1=दाँत बहुत जायदा ख़राब हो चुका है कीड़ा लगने की वजह से 
2=दाँत में बहुत तेज़ दर्द हो चूका है या हो रहा है 
3=ऊपर से देखने में थोड़ा काला दाँत दिख रहा है पर कीड़ा नस तक पहुंच चूका है 
4=दाँत में बहुत तेज़ झनझनाहट  हो रही है 
5= दांतो की जड़ो में पस बन गया है या बगल से दाँत के पस आ रहा है 
6=गरम या ठंडा बहुत तेज़ लग रहा है और अपने आप बंद नहीं हो रहा। दवाई लेने पढ़ रही है 
7=ऊपर और नीचे के दाँत छूने पर आपस में बहुत दर्द हो रहा है 

कैसे होती है RCT

जैसे की आप नीचे  चित्र में  देख  रहे है files की मदद से नस सारी साफ़ कर दी जाती है जिसके बाद दाँत में जान नहीं रह जाती। और फिर सील कर  दिया जाता है बाद में इसमें आप कैप भी लगा सकते है।

Image result for rct image

फायदा  

1=दर्द  ,ख़तम  जाये गा 
2=पस सूख जाए गा 
3=झनझनाहट ख़तम हो जाये गई  












0 comments:

medicine in hindi . गर्भावस्था में मसूढ़ों में सूझन Gingival enlargement during pregnancy,and puberty

  गर्भावस्था में मसूढ़ों में सूझन  [  Gingival enlargement during pregnancy,and puberty]

कभी  कभी  कुछ इस्थिति  में मुँह में मसूढ़ों में सुझाने आ जाती है इसके बारे में आज हम जाने गे। एसा क्यों होता है। 


कारण 

1 =विटामिन  c की कमी से। 
2 =एलर्जिक 
3 =हार्मोनल [गर्भावस्था  और यौवन में ]

1 =हार्मोनल 
कभी कभी गर्भावस्था के दौरान मसूढ़ों में सूझन आ जाती है ये सब हार्मोन  बदलाव के कारण है गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में  बदलाव आते है  हार्मोन के बदलाव के कारण मसूढ़ों में सूझन  आ  जाती है 

tissue metabolism में बदलाव के कारण pregnancy में local irritation होने से सूझन आ  जाती है  मसूढ़ों में 

कैसे दीखते है मसूढ़े 

1 =बिलकुल लाल हो जाते है मसूढ़े 
2 =soft and friable.
3=shiny surface
4= कभी कभी खून भी आने लगता है

इलाज के लिये सुरक्षित समय 

अगर गर्भवती महिला को दाँतो में कोई परेशानी है तो 6 महीना इलाज के लिए सेफ है। कोई भी दवा बिना डॉक्टर के परामर्श  के न ले। यह खतरनाक हो सकता है 

क्या करे 

डॉक्टर के पास जा कर तुरंत दाँतो की सफाई करवाये। ये जैसा डॉक्टर राय दे वैसा करे। 
1 =दो बार दिन में अच्छे से ब्रश करे। 
2 =माउथ वाश बराबर इस्तेमाल करे। 

मुँह की साफसफाई पर ध्यान दे। 


विटामिन c  की कमी से 

कभी कभी विटामिन  c की कमी से भी मसूढ़े सूझ जाते है। 

लक्षण 

1 =सूझन की वजह से खून भी आने लगता है 
2 =मसूढ़े लाल  जाते है 

यौवन अवस्था में 

11 साल से ले कर 17 साल तक के बच्चो में भी मसूढ़ों में सूझन आ  सकती है 

लक्षण 

1 =सूझन की वजह से खून भी आने लगता है 
2 =मसूढ़े लाल  जाते है 

इलाज 

सफाई [scaling] ही इसका इलाज है एक बार सफाई होने के बाद 
1 =दो बार दिन में अच्छे से ब्रश करे। 
2 =माउथ वाश बराबर इस्तेमाल करे।

















                                                                          

0 comments:

मुँह से बदबू आना ,halitosis,malodor,bad breath

मुँह से बदबू आना

कभी कभी लोग परेशान रहते है की लाख अच्छे से ब्रश करने के बाद भी मुँह से बदबू आती रहती है mouth wash भी कुछ देर ही असर करते है तो सब से पहले इसके कारण समझना जरुरी है की आखिर बदबू आने का कारण क्या है।


कारण 

1 =प्रमुख कारण मुँह में गंदगी का होना है. [पायरिये होने से भी मुँह से बदबू आती है ]
2 =अगर आप कोई दवा का सेवन करते है तो भी मुँह से बदबू आ सकती है

3 =व्रत रखने से भी मुँह से बदबू आ सकती है 
4 =पैन मसाला खाने से भी बदबू आ सकती है
5 =प्याज ,लहसुन ,शराब के सेवन से भी बदबू आ सकती है 
6 =अगर मसूढ़े की  परेशानी है है तो भी बदबू आ सकती है

7 =जीभ में कोई परत चढ़ी  है [harbor microorganism] तो भी बदबू आ सकती है 
8 =किसी दाँत में अगर कीड़ा लगा है तो वो भी बदबू का कारण बन सकता   है

9 =मुहा में अगर छाले है तो भी बदबू आ सकती है [aphthous ulcer,dental abscesses]
10 =अगर आप नकली दाँत पहनते है तो उसको साफ़ रखे। नहीं तो बदबू का कारण बन सकता है 
11=कभी कभी कैंसर भी बदबू का कारण  होता है 

दूसरे कारण 

1 =नाक में इन्फेक्शन है [nasal infection,like rhinitis,sinusitis,tumor] तो भी मुँह से बदबू आ सकती है। 
2 =खाने की नली में अगर कोई परेशानी है [GERD-Gastroesophageal reflux disordor,carcinomas] तो भी बदबू आ सकती है

3=सास की नाली या फेफड़ो  में कोई दिक़्क़त है [pulmonary infection like;bronchitis pneumonia,tuberculosis,]

4=कुछ हार्मोनक बदलाव के कारण भी मुँह से बदबू आ सकती है [ovulation,menstruation,pregnancy,menopause.]

5=कुछ बीमारी की वजह  बदबू आ सकती है
                     a =मधुमेह [diabetes]
                     b=लीवर में दिक़्क़त है
                     c=किडनी में परेशानी है


उपचार 

अगर मुँह में गंदगी है तो तुरंत सफाई कराये। ये जो भी प्रॉब्लम है अपने डॉक्टर से संपर्क करे 

0 comments:

दांतो में कीड़ा। ,कालापन

१ दांतो में कीड़ा।  

दांतो में कोई कीड़ा नहीं होता.ये micro oragnism होता है जो खुली आँखों से नहीं दिखता। जो blackness होती है। उसको scrap कर के slide बना कर microscope पर देखने पर दिखें गे। गाँव  में जो कीड़ा कान से निकलते है वो सब कुछ नहीं होता।



Image result for tooth images caries


दांतो की anatomy को समझो [सररचना ]

1 Enamel

ये पहली परत होती है दाँत में। अगर कीड़ा केवल इसी परत पर है तब तक मरीज को कोई दिक़्क़त नहीं होती। ये सही समय है दाँत भरवाने का।इसलिए जैसे ही दाँत में कोई गड्ढा दिखे तुरंत भरवालों। डॉक्टर के पास जा कर। झोला छाप से नहीं। 

2Dentin

ये दूसरी परत होती है enamel के बाद। अगर कीड़ा यहाँ तक पहुंच जा ये तो झनझनाहट शुरू  हो जाती है  और दर्द भी हो सकता है। अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे। कीड़े का यहाँ तक पहुंचने का मतलब है दाँत जायदा ख़राब हो चुका है। डॉक्टर की सलहा पर काम करे। जैसे condition हो गी वैसा ही इलाज होगा। 

Pulp chamber

pulp chamber में नसें होती है अगर कीड़ा यहाँ तक पहुंच गया तो  मरीज को तेज सा दर्द होगा । अब दाँत मसाला भरने से नहीं ठीक हो गा। अब दाँत बचाना है तो नस का इलाज जरुरी है जिसको RCT बोलते है. इसमें नस हटा दी जाती है दाँत की। फिर ऊपर से कैप लगा दी जाती है

Image result for tooth images caries


Related image



note=ऊपर आप देख सकते है की कीड़ा दाँत को कैसे ख़राब करता है। 

#जरुरी उपाए बचने के #

1=रोज़े दो बार ब्रश करे सुबह और रात  में। 
2=mouth wash इस्तेमाल करे रोज़। 
3=6 महीने  में 1 बार डॉक्टर को जरूर दिखाये। 
4=चिपचिपी चीज़ खाने के बाद दाँत साफ  जरूर करे। 
5=जितना जल्दी हो सके कीड़े लगे दाँतो को भरवा दे।
6 =डॉक्टर के परामर्श अनुसार काम करे।


0 comments: